10जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में जेवरात ठगने के आरोपी। स्रोत पुलिस
सफीदों। ऐंचरा कलां गांव की महिला को बहला-फुसलाकर घर के कष्ट मिटाने का झांसा देकर गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत के वजीरपुर निवासी आर्यन, बलराज व मनजीत के रूप में हुई है।
ऐचरां कलां निवासी महिला कांता ने सदर पुलिस सफीदों को दी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर 2024 को दोपहर को वह उसके घर पर थी। उसी समय एक सफेद गाड़ी में दो अनजान व्यक्ति उसके घर के बाहर आए और घर के गेट के पास गाड़ी खड़ी की। उन दोनों व्यक्तियों ने उसको अपने पास बुलाया। वह अपने आप को सिद्ध बाबा बता रहे थे, जिन्होंने उससे कहा कि आपके घर में कष्ट चल रहा है। यदि आपके घर में कोई गहना है तो उसे ले आओ। तीन गेहूं के दाने वार करके आपको वापस दे देंगे।
फिर उसने उसके सोने के दोनों बाले बाबा को दे दिए। फिर उन्होंने थोड़ी देर बाद बाले उसको वापस दे दिए। बाले उसने स्वेटर की जेब में डाल लिए। तभी दोनों बाबा ने उसको बातों में लगा लिया और चुपके से बाले चोरी कर ले गए, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच करने के बाद चौकी सरफाबाद इंचार्ज सुनील कुमार ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द