फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। घर में घुसकर हमला करने के तीन आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनित उर्फ जोनी, अर्बन इस्टेट जींद निवासी वण उर्फ ईशु और शामदो निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। कैथल रोड स्थित राजनगर निवासी महिला सुशीला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके लड़के विवेक की 15 फरवरी 2017 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मोनिका के साथ शादी हुई थी। मोनिका को शुरू से ही उनके परिवार के साथ रहने से एतराज था। इसको लेकर उनकी कई बार पंचायत भी हुई और रिश्तेदारों के दबाव में उनका समझौता हो गया था। 27 सितंबर 2021 को विवेक और मोनिका का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। मोनिका मकान को अपने नाम करवाने के लिए दबाव डाल रही थी, लेकिन विवेक ने ऐसा नहीं किया। इसको लेकर मोनिका ने अपने घर फोन कर दिया और फिर उसका भाई विनित उर्फ जोनी, चाचा संजय, कुलबीर, वरुण उर्फ ईशु और पांच अन्य युवक आए। उन्होंने आते ही उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उसका बेटा विवेक और पति राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। आसपास के लोगों ने उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उसके बेटे विवेक और पति राजबीर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनित उर्फ जोनी, अर्बन इस्टेट जींद निवासी वरुण उर्फ ईशु और शामदो निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें