जींद। युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 10 जुलाई को मनदीप नामक युवक ने उन्हें उसकी बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
जांच अधिकारी नीलम देवी ने बताया कि मनदीप नामक एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कहां का रहने वाला है इस बारे में भी कोई ठोस जानकारी शिकायतकर्ता ने नहीं दी है। मामले की जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद