फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिव भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जयंती देवी मंदिर

विज्ञापन
11जेएनडी01: जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। शिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख भजन गायिका डॉ. क्यूटी ने भगवान शिव को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जिससे दिनभर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
शिवरात्रि को लेकर सुबह से ही जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव व माता जयंती देवी की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, बड़ी संख्या में कांवड़िये भी मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने डॉ. क्यूटी सहित सभी गायक कलाकारों और हरियाणा कला परिषद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने के साथ धार्मिक वातावरण को भी और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही भजन संध्या का भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

11जेएनडी01: जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें