फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंचे चोर, नाइट्रस गैस की पाइप काटते युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले बाइक और बाथरूम की टूंटियां चोरी हुईं। अब चोर नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच गए हैं। पिछले दो-तीन सप्ताह से प्लांट से तांबे की वायर और पाइप काटकर चोरी की जा रही थीं।
विज्ञापन

रविवार को टपरीवास कॉलोनी निवासी करीब 19 वर्षीय समीर नाइट्रस गैस की सप्लाई वाली पाइप काट रहा था। इसी दौरान अस्पताल कर्मचारी हिसार के फरीदपुर निवासी मोनू की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारी ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी की पहचान टपरीवास कॉलोनी निवासी करीब 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। गनीमत रही कि युवक ने ऑक्सीजन की मुख्य सप्लाई वाली पाइप को नहीं काटा। यदि ऐसा होता तो नई बिल्डिंग में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती थी। इससे गंभीर मरीजों की जान पर भी संकट खड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। इनमें एक नई बिल्डिंग के पीछे और दूसरा अस्पताल के सामने है। पीछे बने प्लांट से नई बिल्डिंग में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। कर्मचारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से यहां से तांबे की वायर और पाइप काटी जा रही थीं। कुछ दिन पहले भी एक पाइप चोरी हुई थी। इस बार युवक नाइट्रस गैस की सप्लाई वाली पाइप काट रहा था। तभी कर्मचारी सोनू की नजर उस पर पड़ गई। उसने तुरंत युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
नशे की लत के चलते चोरी की आशंका
ऑक्सीजन प्लांट इंचार्ज सोनू के अनुसार, नशे की लत के कारण युवक प्लांट से वायर और पाइप चोरी कर रहे हैं। तांबे की कीमत के चलते इन सामान को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से प्लांट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्लांट की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
प्लांट से केबल और पाइप काटने का गंभीर मामला
पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि प्लांट से केबल और पाइप काटने का मामला गंभीर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें