फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही समाज और युवाओं का भविष्य होगा मजबूत : सज्जन राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को वाल्मीकि समाज के उत्थान और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा सेमिनार हुआ। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सज्जन राणा ने की। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। जीवन में सभी चीजों का बंटवारा हो सकता है, लेकिन शिक्षा एक ऐसी पूंजी है, जिसे कोई बांट नहीं सकता। शिक्षित व्यक्ति ही जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समाज के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बहुत जल्द सभी के सहयोग से सामाजिक स्तर पर छात्रावास शुरू किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। सेमिनार में भारत हिसा, प्रो. विजय, सैम सफाखेड़ी, अशोक थुआ, मुकेश सुदकैन, नरेश छात्तर, धनराज घसो, शुभम ढिलौड़, नवदीप ढिलौड़, रोहताश, रिंकू खेड़ी, सतीश बड़ौदा, सुशील, एडवोकेट संदीप, मीना, सन्नी, विनोद, सोमबीर पटवारी, कश्मीरी, जोरा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें