फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओल्ड कोर्ट रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
22जेएनडी22-रेलवे ओवर ब्रिज के पास चल रहा पाइप लाइन बिछाने का कार्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से जूझ रहे ओल्ड कोर्ट रोड के दुकानदारों को अब राहत मिलेगी। नगर परिषद की ओर से रेलवे ओवरब्रिज के पास सीवर की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है ताकि हर साल बारिश के भरने वाले पानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 12 जुलाई को मौके पर पहुंचकर भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक की स्थिति का स्वयं जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी थीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। मंत्री के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई और अब वहां पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

बाक्स

बारिश में तीन-चार फीट तक यहां पानी इकट्ठा हो जाता है। इस वजह से दुकानों में पानी घुस जाता है और सामान भी खराब हो जाता था। अब पाइप दबाने या कार्य शुरू हुआ है। पानी के जलभराव से निजात मिलेगी। -गौरव मुवाल, दुकानदार
विज्ञापन


बाक्स

शहर की सब्जी मंडी में जाने के लिए ओल्ड कोर्ट रोड एकमात्र रास्ता है। यहीं पर बारिश के सीजन में जल भराव हो जाता हैं। ऐसे में जब हम सब्जी लेने के लिए जाते हैं तो वहां जलभराव से वापस घर की तरफ लौटना पड़ता था। -उमेश, शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें