फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिवरात्रि आज...शहर शिवमय

विज्ञापन
22जेएनडी13: सफीदों रोड पर ​कावड़ियों की सेवा भाव से लगाए ​शिविर में ​शिव पार्वती के रुप में नृत
विज्ञापन
जींद। शिवरात्रि पर्व को लेकर जिलाभर के शिवालय पूरी तरह से सज गए हैं। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में चल रही तैयारियों से वातावरण भी शिवमय हो गया है। बुधवार को तड़के से ही बम भोले के जयघोष गूंजने लगेंगे और यह क्रम पूरे दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिरों की विशेष साज सज्जा की गई है। मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस दौरान शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल ला कर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
वहीं शिवरात्रि पर्व पर सफीदों गेट स्थित जींद शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंंदिर, रानी तालाब स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। मंगलवार को पूरे दिन डाक कांवड़, कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी जो कांवड़ियों को रास्ता उपलब्ध करवा रहे थे।
विज्ञापन

बाक्स
जिले में सबसे ज्यादा श्रद्वालुओं की भीड़ जींद सफीदों रोड पर रहती है। यहां पर पुलिस ने तमाम व्यवस्थाएं कावड़ियों की सुविधा के लिए की हैं। प्रशासन की तरफ से भी प्राथमिक सहायता के लिए एंबुलेंस व डायल 112 की ड्यूटी लगाई गई है। इस रास्ते से जींद के अलावा सिरसा, हिसार, फतेहाबाद व राजस्थान से श्रद्वालु चल रहे हैं। आज शाम तक डाक कांवड़ियों की भीड़ इस मार्ग पर रहनी है। इनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस की तरफ से शहर व अन्य रास्तों में 25 से ज्यादा जगह नाके लगाए गए हैं।
बाक्स
यह रहेगा जलाभिषेक का मुहुर्त
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का समय प्रात: पांच बजकर 37 मिनट से दोपहर तीन बजकर 31 मिनट तक रहेगा। ऐसे में श्रद्धालु शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। ब्रह्म मुहूर्त प्रात: चार बजकर 15 मिनट से प्रात: चार बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस बार सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी, नवपंचम जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। शिवरात्रि के दिन शिव स्तुति, शिव मंत्र, शिव सहस्रनाम, शिव चालीसा, शिव तांडव, रुद्राष्टक, शिव पुराण और शिव आरती गाना अत्यधिक फलदायी माने जाते हैं।
बाक्स
शिव रात्रि पर जयंती देवी मंदिर में व्रतधारियों के लिए बनेगी खीर
महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में भगवान शिवजी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो क्विंटल साबुत दाने की खीर तैयारी की गई। मंदिर में चार पहर की पूजा की जाएगी। इसके अलावा सावन माह के दौरान प्रतिदिन रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बाक्स
भगवान शिव की पूजा करते वक्त बिल्व पत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सारी समस्याएं दूर होती हैं और मांगी हुई मुराद भी पूरी होती है। हर बार की तरह इस बार भी शिवरात्रि पर्व विशेष फलदायी है। भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने तथा व्रत रखने से विशेष फल मिलेगा। शिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। भगवान शिव का दूध,दही, शहद और जल से अभिषेक और पूजन, स्तुतिगान किया जाएगा।
विज्ञापन

-नवीन शास्त्री पुजारी जयंती देवी मंदिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें