फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अन्नपूर्णा सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी16: नागरिक अस्पताल में मौजूद भारत विकास परिषद सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए भारत विकास परिषद ने संचालित निशुल्क रसोई सेवा और समर्पण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग सदस्य आनंद शर्मा ने रसोई का दौरा किया और मरीजों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

उनके साथ भम्भेवा के युवा सरपंच नवीन, समाजसेवी अनिल, डीआरडीए अधीक्षक महावीर पराशर और ईटीओ मुकेश मौजूद रहे। आनंद शर्मा कहा कि अन्नपूर्णा की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। अस्पताल में दूर-दराज के गांवों से आने वाले जरूरतमंदों के लिए समय पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है।
उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार का फीडबैक भी लिया जिस पर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया। परिषद के शाखा अध्यक्ष एवं रसोई प्रमुख संजय वर्मा ने बताया कि मई 2022 से यह रसोई निरंतर प्रतिदिन दोपहर और शाम को लगभग 290 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन या पुण्यतिथि को इन जरूरतमंदों के बीच भोजन साझा कर मनाएं। इस दौरान सचिव जितेंद्रपाल, राजबीर जैन, सुरेंद्र सिंगला, अनिल गुप्ता, संदीप गर्ग, और सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें