फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 11 Feb 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी21: प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करते चैयरमैन डॉ संजय जांगड़ा। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जुलाना। नगर पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कस्बे की लंबे समय से चली आ रही सीवर की समस्या को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।
विज्ञापन

डॉ. संजय जांगड़ा ने बताया कि जुलाना कस्बे के अधिकांश क्षेत्रों में सीवर लाइनें बंद हैं जिसके कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में ओवरफ्लो हो जाता है। इससे न केवल आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब घरों और दुकानों के सामने गंदा पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर लाइन की सफाई के लिए टेंडर तो जारी किया गया है लेकिन लंबे समय से उस पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है और वे बार-बार नगर पालिका व संबंधित विभाग से समाधान की मांग कर रहे हैं। डॉ. जांगड़ा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्द मशीन से सीवर लाइनों की गहन सफाई करवाई जाए ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या से लोगों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. संजय जांगड़ा की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें