फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब एक साल पहले लिए ट्रॉले के कागजात नहीं मिलने पर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक साल पहले लिए ट्राले के कागजात नहीं देने व ट्राला चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के अरोप लगाकर लोधर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संदीप के भाई प्रदीप के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोधर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप ने करीब एक साल पहले नरवाना निवासी विजेंद्र से ट्राला लिया था। इसके लिए साढ़े छह लाख रुपये नकद दिए गए जबकि करीब 17 लाख रुपये की किस्त दी गई। आरोप है कि इसके बावजूद बिजेंद्र ट्राले के कागजात नहीं सौंप रहा था। इसके अलावा संदीप के पार्टनर नवासा व दिनेश ने भी संदीप को धोखा दिया। इसके चलते वीरवार को जींद-नरवाना रोड स्थित एक ढाबे पर संदीप जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
छोड़ा है सुसाइड नोट
संदीप के पास से पांच-छह पन्ने का सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। इसमें लोधर गांव निवासी नवासा व दिनेश पर बेइमानी से गाड़ी चलाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा संदीप ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसे परिवार के लोगों ने कभी नहीं समझा। सुसाइड नोट में दो-दो पत्नियां रखने की बात लिखी है और कहा कि एक पत्नी प्यार करती थी, जबकि दूसरी झगड़ती थी।
विज्ञापन

ज्योति अब नीतू को गाली मत देना
सुसाइड नोट में संदीप ने अपनी पत्नी ज्योति, नीतू, बेटी दीपिका व बेटे रीतेश से माफी मांगी है। इसके अलावा लिखा है कि ज्योति नीतू को गली मत देना, उसका भी अब कोई नहीं है। इसके अलावा किसी पर साढ़े तीन लाख देने से मना कर देने की बात भी कही गई है।
पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर नरवाना निवासी बिजेंद्र, लोधर निवासी नवासा व दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के पास अस्पताल से संदीप के मृत होने की सूचना आई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें