फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके गई थी महिला पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चुराए सोना-चांदी के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। डाहौला गांव में मायके गई महिला के मकान का ताला तोड़कर अंदर से सोने चांदी के जेवरात, घर का सामान और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में डाहोला निवासी महिला सीमा ने बताया कि वह लगभग पिछले दस दिन से मायके में अपने बच्चों के साथ गई हुई थी। जब वह छह दिसंबर को वापस आई तो उसके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी खुली मिली। जब अंदर जाकर सामान की जांच की गई तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 15 बर्तन, मिक्सी, दो जूतों की जोड़ी, आठ कपड़े की जोड़ी, तीन घड़ी समेत 10 हजार की नकदी गायब मिली। आस-पड़ोस के लोगों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की तो कोई सुराग नहीं लगा। नगूरा चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें