फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी ने गांव के युवक के साथ मिलकर पति की डंडों से पीटकर की हत्या

Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुरबरा गांव में घरेलू झगड़े के चलते पत्नी ने गांव के ही एक अन्य युवक के साथ मिलकर बुधवार को पति की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी समेत दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुरबरा गांव निवासी अमित ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा राजा खेतीबाड़ी का काम करता है और हिसार जिले के गांव किन्नर निवासी कुसुम के साथ शादी हुई है। 20 दिसंबर रात को करीब दस बजे मेरे चाचा व चाची के बीच में झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह दीवार कूदकर उनके मकान में चला गया। जहां पर मेरे चाचा राजा के सिर में चोट लगी हुई थी और उससे खून निकल रहा था। वह दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। जब वह घर से बाहर निकाल रहा था तो उनके परिवार का ही वीरेंद्र घर पर आ गया। उसके आने के बाद वह घर पर जाकर सो गया। सुबह उठा तो पता चला कि मेरे चाचा राजा की मौत हो गई। जब उसने मौके पर जाकर देखा तो चाचा राजा चारपाई पर पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून बह रहा था। जब रात को घर पर आए वीरेंद्र से पूछा तो उसने बताया कि उसकी चाची कुसुम के साथ मिलकर उन्होंने रात को उसकी डंडों से पिटाई कर दी और इसमें उसकी लगी चोट के चलते उसकी मौत हुई है। उसने बताया कि घरेलू झगड़े के चलते चाची कुसुम ने गांव के ही वीरेंद्र के साथ मिलकर उसकी डंडों से पीटकर हत्या की है। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पत्नी कुसुम व वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें