फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झमाझम बारिश से मिली राहत, 40 से 38 डिग्री पर आया पारा

विज्ञापन
04जेएनडी02-वीरवार दोपहर को हो रही झमाझम बारिश। संवाद
विज्ञापन
जींद। कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को वीरवार दोपहर हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 40 से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

हालांकि करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवा ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। शाम के समय पार्कों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई।
वीरवार सुबह तेज धूप ने लोगों को परेशान किया और तापमान भी लगातार बढ़ता गया। दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जींद में सात मिमी, नरवाना में दो मिमी, अलेवा में एक मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जगहों पर सूखा रहा। गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई।
आगे ऐसे रहेगा तापमान
तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
पांच जून-27-39
छह जून-28-38
सात जून-29-40
आठ जून-29-41
नौ जून-30-43
दस जून-30-42
वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आने वाले एक-दो दिनों तक भी आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
वर्जन
बारिश से किसानों को भी राहत मिलेगी। खेतों में नमी बढ़ने से धान, ज्वार और बाजरे की फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। वहीं पशुपालकों और आम लोगों को भी भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली है। -डॉ. गिरीश नागपाल, कृषि उपनिदेशक, जींद

04जेएनडी02-वीरवार दोपहर को हो रही झमाझम बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें