07जेएनडी27-डीएसपी कार्यालय पहुंचा पीडि़त परिवार। संवाद
जींद। बहादुरपुर गांव में रंजिश को लेकर हुए झगड़े में घायल परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। 24 जनवरी को दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के बयान पर तो मामला दर्ज कर लिया, लेकिन दूसरा पक्ष पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। एसपी से मिलने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता महिला बबीता के आरोप है कि उसकी गंभीर चोट होने के कारण वह जींद नागरिक अस्पताल में भी भर्ती रही। साथ ही इस झगड़े में उसके परिवार के साहिल, प्रवेश व कृष्णा को भी गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत करके उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ तो मामला दर्ज कर दिया। 31 जनवरी को जींद एसपी से शिकायत मिले थे, जिन्होंने पूरा आश्वासन दिया था कि उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई होगी, लेकिन उनकी शिकायत पर 16 दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
वर्जन
वह गांव बहादुरपुर में मामले की जांच करने के लिए गई थी। महिलाओं ने शिकायत में काफी आरोप लगाए गए हैं। उच्चाधिकारियों से बात करके मामले में जल्दी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-सब इंस्पेक्टर रीना, सदर थाना सफीदों