फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चाबरी गांव की चौधर की पगड़ी सजी राकेश कुमार के सिर

Mon, 11 May 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी34, 35: सरपंच पद के लिए चाबरी गांव में मत डालने के लिए लगी मतदाताओं की लाइन। स्रोत : ग्
विज्ञापन
जींद। चाबरी गांव में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में राकेश कुमार ने जीत हासिल कर गांव की चौधर अपने नाम कर ली। मतगणना पूरी होने के बाद प्रशासन ने राकेश कुमार को विजेता घोषित किया। उन्हें कुल 528 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र सिंह को 485 मत प्राप्त हुए। तीसरे उम्मीदवार को दो वोट मिले।
विज्ञापन

गांव में कुल 1268 मतदाता हैं जिनमें से 1015 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुआ और दिनभर शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। चुनाव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
शाम को मतगणना शुरू होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। देर शाम प्रशासन ने राकेश कुमार की जीत की घोषणा की। जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच की गोली लगने से हुई थी मौत
गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले गांव के पहले सरपंच रोहताश की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया था। हालांकि, अब तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके बाद से गांव में सरपंच पद खाली चल रहा था। अब चुनाव संपन्न होने के बाद गांव को नया सरपंच मिल गया है।

10जेएनडी34, 35: सरपंच पद के लिए चाबरी गांव में मत डालने के लिए लगी मतदाताओं की लाइन। स्रोत : ग्

10जेएनडी34, 35: सरपंच पद के लिए चाबरी गांव में मत डालने के लिए लगी मतदाताओं की लाइन। स्रोत : ग्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें