फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घिमाना गांव की टीम ने कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी36: कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जींद। गांव घिमाना में युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया इनमें से सोमवार को सात टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबलों में घिमाना गांव की टीम प्रथम, कुंगड़ भैणी की टीम द्वितीय और घोघड़िया गांव की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। उन्होंने गांव में जिम हाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा 20 लाख रुपये की लागत से बने लाइब्रेरी हाल का उद्घाटन जुलाना से प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान भाग लेने वाली सभी टीमों को प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कविता खोखर ने की जबकि सरपंच प्रतिनिधि दीप खोखर ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और वे स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होते हैं।

23जेएनडी36: कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें