फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जीआरपी ने जंक्शन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी18-रेलवे जंक्शन पर यात्री के सामान की जांच करते जीआरपी और आरपीएफ के जवान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। राजकीय रेलवे पुलिस ने आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की सघन तलाशी ली गई तथा यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जीत सिंह ने किया। उनके साथ एएसआई जितेंद्र सिंह, एसपीओ संजय, आरपीएफ से एएसआई गौरव, राम खिलाड़ी भी शामिल रहे। उन्होंने यात्रियों को बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी यात्री को कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस बैग दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर नियमित रूप से भी ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जीआरपी की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए पर्चे भी वितरित किए गए। यात्रियों ने भी जीआरपी के इस विशेष अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूकता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें