फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कड़ाके की ठंड के बीच राहत लेकर आई धूप

विज्ञापन
25जेएनडी29-हुडा क्षेत्र में एक जगह धूप सेकते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच वीरवार को दूसरे दिन खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरे का असर जरूर दिखाई दिया लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप निकलने से ठंड का असर कम होता गया।

वीरवार सुबह से ही धूप निकली जिससे लोगों ने सर्दी से कुछ हद तक निजात महसूस की। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। हालांकि हवा भी छह किमी. प्रति घंटा से चली। धूप खिलने से सड़कों और पार्कों में भीड़ पहले की अपेक्षा ज्यादा नजर आई। वहीं, धूप में लोग खुले स्थानों पर बैठे दिखाई दिए। धूप निकलने से आम जनजीवन भी सामान्य होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा जबकि रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आसमान में हल्के बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें