फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय की सांग टीम को मिला संस्कृति रत्न’ अवार्ड

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। संस्कृति रत्न अवॉर्ड ने सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। भिवानी जिले के उमरावत स्थित दादा लखमीचंद आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की सांग टीम को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पहली बार संस्कृति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

हमारी संस्कृति, हमारा स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य हरियाणा की लोक संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 16 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने दादा लखमीचंद रचित प्रसिद्ध सांग राजा हरिश्चंद्र की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। सांग का निर्देशन जसवीर उझाना ने किया। प्रस्तुति देखने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों ने छात्राओं की अभिनय क्षमता और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

छात्राओं ने सांग के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार बचाओ, पेड़ लगाओ, जल बचाओ तथा नशामुक्त भारत जैसे सामाजिक संदेश भी दिए।
महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल, प्राचार्या, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें