फोटो 18जेएनडी15-एसडीएम को ज्ञापन देते हुए तारखा गांव के युवा। स्रोत ग्रामीण
उचाना। तारखा गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों ने खेल मैदान की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर वीरवार को एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अमित, सोनू, अंकित, कपिल, अकुंश और मन्नु ने प्रशासन से मांग की कि गांव में जल्द से जल्द खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाई जाएं ताकि युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।
एसडीएम ने युवाओं की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं का रुझान खेलों की ओर लगातार बढ़ रहा है लेकिन खेल मैदान के अभाव में उन्हें अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।
खेल गतिविधियों के लिए कोई उपयुक्त मैदान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को या तो दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर अभ्यास करना पड़ता है।ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है।
युवाओं ने एसडीएम को बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हैं और समाज में बढ़ रही नशाखोरी जैसी बुराइयों से भी दूर रहते हैं। यदि गांव में खेल मैदान का निर्माण किया जाता है तो इससे बड़ी संख्या में युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकेंगे तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे।