फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी नकली आयकर अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के मामले की जांच

विज्ञापन
पकड़ी गई फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची महिलाएं। - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वर्णकार की दुकान में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर रुपये ऐंठने आई दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए जींद पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में मनीष वर्मा के शाहदरा और चांदनी चौक स्थिति ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा में सरगना मनीष वर्मा के घर और चांदनी चौक स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा। इसमें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मनीष वर्मा ने ही इन दोनों महिलाओं को फर्जी अधिकारी बन ठगने का प्रशिक्षण दिया है। अब मनीष वर्मा के ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापा मारने का काम किया जा रहा है ताकि उसे पकड़ कर इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इसके लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ इस मामले की जांच कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में ही एसआईटी बनाई गई है। यदि जरूरत पड़ी तो और लोगों को भी एसआईटी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन शैणवी, डीआईजी।
गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापा मारा जा रहा है। इसके लिए एसआईटी का गठन हुआ है। पुलिस शीघ्र ही गिरोह के सरगना तक पहुंच जाएगी।
जितेंद्र खटकड़, एसआईटी प्रभारी व डीएसपी उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें