02जेएनडी47: गतौली गांव में एग्रीस्टैक पंजीकरण शिविर में निरीक्षण करते हुए एसडीएम। स्रोत :प्रशा
जींद। गतौली गांव में कृषि विभाग किसानों का एग्रीस्टैक योजना के तहत पंजीकरण करवा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम होशियार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान का एग्रीस्टैक के तहत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
एसडीएम ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों का प्रमाणिक डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सके। संवाद