फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 60 दिन पहले बनी ढाठरथ से खरकगादियां की सड़क 60 जगह से टूटी

विज्ञापन
22जेएनडी17: दो माह पहले बनी सड़क से उखड़ी तारकोल व बजरी को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
जींद। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो माह पहले बनाई गई सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। इसमें 60 से ज्यादा टांकियां लगाने के लिए विभाग ने कट किए हैं, ताकि उखड़ी हुई सड़क के गड्ढों को ढका जा सके। यह सड़क खरकगादियां से ढाठरथ गांव को जोड़ती है। कई वर्षों तक सड़क टूटी रही। इसके दोबारा निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को लंबे समय तक राहत की उम्मीद थी, लेकिन सड़क दो महीने में ही बूरी तरह से टूट गई है।
विज्ञापन

खरकगादियां गांव के लोगों ने विभाग पर आरोप लगाए हैं कि सड़क निर्माण में घटिया और जरूरत से कम सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसके कारण सड़क इतनी जल्दी टूट रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वह इसकी शिकायत डीसी को देंगे और ठेकेदार की पेमेंट सड़क ठीक होने तक रुकवाने की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोबारा से सड़क का निर्माण करवाया जाए। अन्यथा यह सड़क एक माह बाद भी चलने के लायक नहीं बचेगी। सड़क जगह-जगह से उखड़ रही है। सड़क का निर्माण लंबे अर्से के बाद पीडब्ल्यूडी ने करोड़ों रुपये खर्च कर करवाया था, ताकि इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को बेहतर सड़क मार्ग बने, लेकिन इसमें घटिया व कम सामग्री प्रयोग करने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणें ने कहा कि अगर सड़क को दोबारा नहीं बनवाया गया तो वह विभाग के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करेंगे।
बाक्स
खरकगादियां से ढाठरथ की तरफ जाने वाली सड़क के उखड़ने का मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल टूटी सड़क पर पेचवर्क करवाया जा रहा है, ताकि कोई हादसा न हो। मौसम साफ होने के बाद सड़क को दोबारा से बनवाया जाएगा। इसके उपर की परत उखड़ रही है। यह परत दोबारा लगवाई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को मजबूत सड़क उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कटारिया, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सफीदों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें