फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के शव का सफीदों अस्पताल में एक्स रे मशीन खराब होने से नहीं हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गोली लगने से घायल शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की वीरवार को मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां पर रातभर इंतजार करने के बाद सुबह पोस्टमार्टम के समय अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब मिली और इसको चलाने के लिए रेडियोग्राफर भी अस्पताल प्रशासन उपलब्ध नहीं करवा पाया। गौरव अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई आदिश की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोगों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई थी। शुक्रवार सुबह गौरव अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम करने का समय हुआ तो अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब मिली और न ही इसको संचालित करने के लिए रेडियोग्राफर उपलब्ध हुआ। उसके बाद शव को लगभग दस बजे जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया और वहां पर चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम दोपहर बाद किया। इसके चलते परिजनों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रंजिश व शराब व्यापार से जोड़कर देखा जा रहा है मामला
ठेकेदार की हत्या के मामले को पुलिस रंजिश व शराब व्यापार से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस रात से ही घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर उनकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस फुटेज से बदमाशों के चेहरों के फोटो निकालकर उनकी तलाश में लगी हुई है, हालांकि सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। जिसमें कई युवक गोली चलाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना को अंजाम देने वाले युवक धड़ल्ले से आए थे और उन्होंने अपने मुंह पर किसी प्रकार का नकाब आदि नहीं पहन रखा था। बदमाश सरेआम घटना को अंजाम देकर आराम से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सफीदों क्षेत्र से ही हैं हत्यारे, पुलिस ने नहीं किया खुलासा
ठेकेदार के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं। हालांकि आरोपियों की पहचान की बात पुलिस मान रही है, लेेकिन अभी तक खुलासा नहीं किया। सफीदों शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के ठिकाने पर छापामारी कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
व्यापारी नेता राजीव जैन व महावीर कंप्यूटर ने प्रदेश सरकार को अपराधों पर रोक लगाने के लिए चेताया
शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की हत्या के बाद हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और मृतक के पिता अनिल अग्रवाल व भाई एडवोकेट आदिश अग्रवाल का ढांढस बंधाया। राजीव जैन ने कहा कि गौरव अग्रवाल के जघन्य हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने इस मामले को सरकार व उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। इसमें जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर ने कहा कि प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं व्यापारियों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी की तर्ज पर प्रदेश को अपराध मुक्त करे अन्यथा मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में ही अपराध बढ़ रहे हैं, व्यापारी इसको किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

यूटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें