फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को दिया 48 घंटे का समय

विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहर में हुई दो लूट की घटनाओं पर बिफरे व्यापारियों ने शनिवार को सब्जी मंडी में बैठक की। बैठक की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व्यापारियों के बीच पहुंच गई। एएसपी नीतीश अग्रवाल से उनकी बात करवाई। व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस दौरान दोनों लूट की घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गर्ग व युवा व्यापार मंडल के प्रधान हिमलेश जैन के नेतृत्व में शहर के व्यापारी सब्जीमंडी के सामने जमा हुए। यहां पर सभी ने बाजार को बंद करने की बात कही। इसकी भनक लगते ही शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे तथा जल्द आरोपियों को काबू करने की बात कही। उन्होंने एएसपी नीतीश अग्रवाल से व्यापारियों की बात भी करवाई। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि इस दौरान आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह बाजार को बंद कर देंगे। व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी नीतीश अग्रवाल से मुलाकात भी की। पत्रकारों से बातचीत में व्यापारी नेताओं ने कहा कि लगातार दो दिन लूट की वारदात हुई हें। लुटेरे ग्राहक बनकर आते हैं और सरेआम पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटकर निकल जाते हैं। इन वारदातों के बाद व्यापारी व दुकानदार दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण व्यापारी आहत हैं। भरे बाजारों में लूट की वारदात होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है।
पुलिस ने किया छीनाझपटी का मामला दर्ज
सब्जी मंडी के सामने रामभगत किराना पर घटित हुए मामले में पुलिस ने छीनाझपटी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक अनिल कुमार ने कहा कि शुक्रवार शाम को लगभग साढ़े 6 बजे वह और उसकी माता सोना देवी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये निकाल लिए और दूसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में भी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें