फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पार्क का होगा सुंदरीकरण, विश्वकर्मा चौक भी संवरेगा

Sun, 17 Mar 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद की चेयरपर्सन डाॅ. अनुराधा सैनी ने शनिवार को रोहतक रोड पर विश्वकर्मा चौक व भिवानी रोड पर वार्ड 27 में पार्क के सुंदरीकरण विकास कार्य का उद्घाटन किया। पार्क सुंदरीकरण व इसको तैयार करने के लिए लगभग 33 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी, जबकि भगवान विश्वकर्मा चौक के निर्माण में 18.76 लाख की रकम खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

पार्क का उद्घाटन करते समय डाॅ. अनुराधा सैनी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी व वार्ड 27 से नगर पार्षद नीतिका कौशिक भी शामिल रही।नारियल फोड़कर पार्क के कार्य का उद्घाटन किया। डाॅ. अनुराधा सैनी ने कहा कि पार्क बनने पर लोग यहां सैर कर सकेंगे। पार्क सौंदर्यीकरण व इसको तैयार करने के लिए लगभग 33 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। जिसमें चारदीवारी, पगडंडी के साथ अनेकों फूलदार व छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्क में सैर करने के लिए यहां वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा
भगवान विश्वकर्मा चौक के निर्माण में 18.76 लाख की राशी खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह चौक भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में नाया जाने वाला भव्य चौक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि डाॅ. राज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से नगर में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही पार्क जैसी सार्वजनिक सुविधाएं मिलें। इस अवसर पर गोविंद सैनी, राजेश जांगड़ा, रविदत्त शास्त्री, हितेश पांचाल, अनिल सैनी, रीटा धीमान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें