लाइन को ठीक करने में जुटे बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारी। संवाद।
- फोटो : Jind
जुलाना। जुलाना में बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली की सप्लाई के लिए जलघर में 132 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया है। सुबह के समय लाइन पर एक बंदर कूद गया, जिससे जुलाना सहित क्षेत्र के आस-पास के दस गांवों की बिजली सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बाधित रही।
बिजली निगम जुलाना के फीडर से गांव पौली, हथवाला, किलाजफरगढ़, ब्राह्मणवास, बुढ़ाखेड़ा लाठर, अकालगढ़, मेहरड़ा, लजवाना कलां, लजवाना खुर्द, सिरसा खेड़ी व जुलाना कस्बे में बिजली सप्लाई होती है। बिजली न होने से दिन भर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बारिश में टेंट लगाकर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को ठीक किया।
वर्जन-
बिजली घर के 132 केवी के ट्रांसफार्मर की केबल पर बंदर कूद गया था, जिसके चलते लाइन ट्रिप हो गई। सूचना पाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बारिश के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को ठीक किया गया।
- विरेंद्र मलिक, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।