फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर बैठे ठेकेदार और उसके भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
वारदात के बाद मृतक श्यामसुंदर की दुकान के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दुकान के बाहर बैठे ठेकेदार और उसके भतीजे को मंगलवार सुबह तीन बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। घायल का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ साजिशन हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल हन्नी (32) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह दस बजे अपने ताऊ श्यामसुंदर (54) के साथ रोहतक रोड स्थित अपनी पर दुकान पर बैठा था। इस दौरान उनकी दुकान के सामने तीन युवक आए, जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखे थे। तीनों ने आते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली उसको को लगी, जबकि उसका ताऊ एक गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उनको करीब से छह गोलियां मारीं। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही उसके परिवार के लोग नीचे आए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन फौरन उनको शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों उसके ताऊ श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसको इलाज के लिए दाखिल कर लिया। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि हत्या के इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र, विजयंत, पोंकरी खेड़ी निवासी बलजीत, रोशन, दौलतपुर निवासी संजय उर्फ बतख, मनोहरपुर निवासी जगदीश, गौरव, अशोक, अजय, संदीप, कुलदीप व जुगतीराम को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें