फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किसान से सोने की चेन, मोबाइल और कपड़े लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। लजवाना कलां गांव में खेत में पानी लगा रहे एक किसान से मंगलवार रात को आठ बजे तीन बदमाशों सोने की चेन, मोबाइल तथा कपड़े लूट लिए। वारदात के बाद वे फरार हो गए। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में लजवाना कलां निवासी किसान नरेश ने बताया कि वह अपने खेत में मंगलवार रात को लगभग आठ बजे पानी लगा रहा था। उसका खेत गांव के रजवाहे के नजदीक है। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और आते ही उन्होंने उसके गले में पहनी सोने की चेन, मोबाइल तथा कोट लूट लिया और फरार हो गए। नरेश किसी तरह घर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें