सब्जी मंडी स्थित एक होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नाबालिग को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे करनाल के मधुबन सेफ हाउस भेज दिया है।
शहर की एक कॉलोनी की 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 जून दोपहर को 17 वर्षीय युवक ने उसे सब्जी मंडी स्थित एक होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर युवक को नामजद कर उसके खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग को अदालत के आदेश पर करनाल सेफ हाउस भेज दिया है।