फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मार्केट कमेटी चेयरमैन ने मंडी का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की

विज्ञापन
29जेएनडी24 : कपास की प्राइवेट परचेज पर पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा। स्रोत: का
विज्ञापन
जींद। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सोमवार को मंडी का निरीक्षण किया। यहां किसानों, आढ़तियों से सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कपास, धान की प्राइवेट परचेज पर जाकर किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि किसान, आढ़तियों को किसी सूरत में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में आते ही किसान की फसल बिके ऐसी व्यवस्था मंडी में की गई है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से जो-जो मांगे किसान, आढ़तियों ने रखी उन्हें पूरा करने का काम किया।
धर्मकांटे लगाए गए जिससे किसानों, आढ़तियों को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि उचाना हलका बनने के बाद हलके के लोगों को ऐसा विधायक पहली बार मिला है जिससे मिलने के लिए लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक खुद लोगों से मिलने के लिए लोगों के बीच आता है। सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच हलके में रहते है। उचाना में राजनीति के मायनों को बदलने का काम विधायक ने किया है। जो लोग पहले चंडीगढ़, दिल्ली से बैठकर राजनीति करते थे उनकी रातों की नींद उड़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें