फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
05जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में ठगी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टॉफ ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 40.50 लाख की ठगी करने के आरोपी ब्राह्मणवास निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से रिमांड के दौरान दो हजार रुपये बरामद भी किए।
विज्ञापन

थाना जुलाना क्षेत्र के गांव अकालगढ़ निवासी जयभगवान ने अगस्त 2023 में एफआईआर में बताया था कि ब्राह्मणवास निवासी राजेश, उसकी पत्नी और उसके लड़के ने उनके दो बेटों और रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।
कहा, उनका सरकारी विभागों में उच्च स्तर के अधिकारियों से संपर्क है। बातों में आकर दोनों बेटों और दो रिश्तेदारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्राम सचिव परीक्षा में चयन करवाने के लिए आरोपी राजेश को अलग-अलग तारीखों में 40 लाख 50 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

बाद में ग्राम सचिव परीक्षा रद्द होने पर उन्होंने आरोपी राजेश से रुपये वापस मांगे को तो रुपये देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने कि धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में राजेश और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और एक दिन की रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें