फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञानता के अंधकार में उम्मीदों का 'चिराग'

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को दाखिला देने के लिए अब चिराग योजना शुरू की है। योजना के तहत अब दाखिला नहीं करने वाले निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग बाध्य नहीं कर सकेगा। सभी सहमत स्कूलों को विभागीय साइट पर खाली सीटों का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

इसके तहत दूसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक रहेगी। चिराग योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार के विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। चिराग योजना के तहत विद्यार्थी का दाखिला देने होने के बाद नियम 134 ए की तर्ज पर शिक्षा विभाग की तरफ से फीस दी जाएगी। अभी तक कक्षा अनुसार फीस को निर्धारित किया जाना है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद ही विभाग की तरफ से फ ीस को लेकर भी जानकारी दे दी जाएगी। दाखिले के लिए ड्रा स्कूलों की तरफ से ली जाने वाली परीक्षा के बाद मेरिट सूची के अनुसार निकाला जाएगा।
यह रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
एक से सात जुलाई आवेदन होंगे,11 जुलाई को निजी स्कूलों में ड्रा निकाला जाएगा, 12 से 21 जुलाई तक नोटिस बोर्ड पर नाम दर्शाए जाएंगे, 22 से 27 जुलाई तक प्रतीक्षा सूची के जरिए दाखिले होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 134 ए की जगह चिराग योजना शुरू की है। इस योजना में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया को शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

--सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें