24जेएनडी26: जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करके जानकारी देते हुए उपप्रधान व अन्य पदाधिकारी ।
जींद। जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी का चुनाव सवा माह पहले हुआ था। अभी से कार्यकारिणी में विवाद शुरू हो गया और इसकी शिकायत जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी तक पहुंच गई। प्रधान ने अभी तक कार्यभार को ठीक से संभाला भी नहीं लेकिन उन पर सभा के संविधान के खिलाफ काम करने के आरोप लगे हैं।
यह आरोप सभा के उपप्रधान किताब सिंह भनवाला, महासचिव सुरजीत सिंह, सचिव यादवेंद्र खर्ब तथा काफी सदस्यों ने लगाए हैं। सभी ने जिला रजिस्ट्रार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।
किताब सिंह भनवाला ने जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्त कर बताया कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्यकारिणी की कोई बैठक नहीं हुई है। अभी तक सदस्यों ने विधिवत ज्वाइनिंग भी नहीं हुई है लेकिन पूर्व में हटाए गए एक कर्मचारी को प्रधान ने कार्यालय में रख लिया है। यह व्यक्ति असंवैधानिक रूप से धर्मशाला में आकर बैठ गया है।
भनवाला ने आरोप लगाए कि यह व्यक्ति कार्यालय के कार्य में बाधा बना हुआ है। कार्यकारिणी की स्वीकृति के बिना प्रधान द्वारा ऐसा किया जाना असंवैधानिक है। इसके अलावा प्रधान ने पदाधिकारी कक्ष पर धर्मशाला के ताले को हटाकर अपना निजी ताला लगाने के आरोप लगाते हुए कहा कि जाट धर्मार्थ सभा के संविधान व हरियाणा सोसायटी एक्ट-2012 के विरुद्ध है।
बाक्स
वह जाट धर्मार्थ सभा के विकास के लिए बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया। जिससे संस्था को नुकसान हो। कुछ लोगों की महत्वकांक्षाए बढ़ी हुई है। वह निराधार आरोप लगा रहे हैं। -फूल कुमार मोर, प्रधान जाट धर्मार्थ सभा