फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किनाना गांव में तीन करोड़ से बनेगा पीएचसी भवन

Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी17 : रीबन काटकर शिलान्यास करते भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत ग्र
विज्ञापन
जुलाना। किनाना गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से तीन करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किनाना और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब सामान्य इलाज या जांच के लिए जुलाना या जींद नहीं जाना पड़ेगा। इस पीएचसी में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी जैसे ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, लेबर रूम, लैब, डॉक्टर रूम और प्रतीक्षालय।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह पीएचसी भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन

कैप्टन बैरागी ने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाएगा ताकि जल्द ही लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस मौके पर गांव की महिला सरपंच कविता देवी, भाजपा नेता रामफल शर्मा, सुरेंद्र खटकड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें