फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, दहशत में लोग

विज्ञापन
12जेएनडी19 : संजय मार्किट स्थित पार्क में बैठा बंदरों का झुंड। स्रोत दुकानदार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। शहर में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के नागरिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य बाजारों में बंदरों के झुंड घूम रहे हैं। इससे लोग दहशत में हैं। कई बार बंदरों के झुंड अचानक लोगों पर टूट पड़ते हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
शुक्रवार को संजय मार्केट क्षेत्र में बंदरों के दो झुंड आपस में भिड़ गए। बंदरों की लड़ाई देख लोग डर गए। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर भाग निकले और राहगीरों को गलियों व दुकानों के अंदर शरण लेनी पड़ी। रामनिवास, दिनेश, गौरव, रमेश व मंजीत का कहना है कि बंदरों की आक्रामकता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि बंदरों को भगाने की कोशिश करने पर वे और ज्यादा उग्र हो जाते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर हर वक्त डर बना रहता है। नगर परिषद और प्रशासन समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है। बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कदम दिखाई नहीं देता।

बाॅक्स

पहले भी टेंडर लगाकर करीब 450 बंदर पकड़े गए थे जिससे स्थिति में सुधार आया था। अब बंदरों की संख्या फिर बढ़ने लगी है इसलिए जल्द ही नया टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। -मुकेश मिर्धा, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद
विज्ञापन


वर्जन

बंदरों से संबंधित शिकायत मिली है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने के टेंडर लगाया जाएगा ताकि बंदरों से शहरवासियों को निजात मिल सके। –सुरेंद्र, डीएमसी, जींद।

12जेएनडी19 : संजय मार्किट स्थित पार्क में बैठा बंदरों का झुंड। स्रोत दुकानदार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें