फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निशुल्क मोबाइल अस्पताल सेवा गांव सींसर पहुंची, ग्रामीणों ने करवाई जांच

विज्ञापन
28जेएनडी16: मरीजों को दवाइयां वितरित करते हुए डॉ। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नरवाना। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने की दिशा में कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से शुरू की गई आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल सेवा रविवार को नरवाना विधानसभा के गांव सींसर पहुंची।
विज्ञापन

प्रजापति चौपाल में सैकड़ों ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवां मुफ्त वितरित की गईं। सुबह से ही गांव में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की।
बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने पर संतोष जताया। मोबाइल अस्पताल में जयराम अस्पताल नरवाना के डॉक्टर नवनीत घनघस एमबीबीएस, मनदीप ओटी, ज्योति एएनएम व करीना की टीम ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन


सेवा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला की ओर से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस प्रकार निशुल्क दवाइयों और जांच की व्यवस्था नहीं की। यह पहल गरीब और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि मोबाइल अस्पताल सेवा कैथल हलके के साथ-साथ नरवाना विधानसभा के हर गांव और वार्ड तक पहुंचेगी ताकि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक मिल सकें। इस मौके पर जगरूप सुरजेवाला, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिंद्र चहल, डॉ. शमशेर अमरगढ़ और नगर पार्षद आशुतोष कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें