फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंजिशन की गई थी घोड़ा फार्म में किसान की हत्या

Thu, 12 Mar 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने के दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। गुलकनी से मिर्चपुर रोड पर 13 फरवरी की रात खेत में बने घोड़ा फार्म में किसान सुंदर उर्फ सुरेंद्र की रंजिश के कारण हत्या की गई थी। यह खुलासा आरोपी मिर्चपुर निवासी सोमवीर उर्फ लाला और अंकुश ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यारोपी मिर्चपुर निवासी आशीष की बच्चों की लड़ाई को लेकर सुरेंद्र के बेटे अमित के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में घटना के दिन आशीष चाकू और डंडे सहित सोमवीर उर्फ लाला और अंकुश को साथ लेकर घोड़ा फार्म पर अमित पर हमला करने के लिए गया था। वहां जाने के बाद उन्हें अमित का पिता सुरेंद्र मिला।
वहां पर सुरेंद्र के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने तैश में चाकू और डंडों से वारकर सुरेंद्र की हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गुलकनी निवासी 48 वर्षीय सुंदर उर्फ सुरेंद्र और सुरेश दोनों भाई एक साथ रहते हैं। दोनों ने गुलकनी से मिर्चपुर रोड पर खेतों में अपना घोड़ा फार्म खोला है। उनके परिवार गांव में बने मकान में रहते हैं जबकि सुरेंद्र तकरीबन आम दिनों की तरह 13 फरवरी को भी घोड़ा फार्म पर सोया हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने वहां एक नौकर भी रखा था। रात को दस बजे सुरेंद्र को बेटा अमित फार्म पर छोड़कर आया था। इसके एक घंटे बाद उनके परिवार के अन्य लोग भी फार्म से घर आ गए थे। अगले दिन सुबह जब अमित जब खेत में गया तो उसके पिता सुरेंद्र का खून से लथपथ बेड पर शव पड़ा हुआ मिला।
वहीं पुलिस ने मुख्यारोपी मिर्चपुर निवासी अशीष को दो मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पुलिस ने हत्या के प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया था। आरोपी आशीष ही दोनों दूसरे दोनों आरोपियों को लेकर गया था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सोमवीर उर्फ लाला और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन



पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी सोमवीर उर्फ लाला और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे हत्या में प्रयोग डंडे बरामद किए जाने हैं। पुलिस की फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन


मनीष कुमार, प्रभारी, सदर थाना पुलिस जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें