फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का उपचार नहीं करने पर परिजनों ने किया हंगामा तो इमरजेंसी छोड़कर चले गए चिकित्सक

विज्ञापन
इमरजेंसी को छोड़कर अस्पातल की पुरानी बिल्डिंग के बाहर खड़े चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रविवार रात 8 बजे उस समय परिजनों ने बवाल कर दिया जब इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने घायल मजदूरों का इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिजन बिफर गए और जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर नगराधीश दर्शन यादव, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मीडिया कर्मियों को देखकर इमरजेंसी में तैनात दोनों चिकित्सक मौके से चले गए। चिकित्सकों के जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बवाल की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निर्जन में पेयजल की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। रविवार को ठेकेदार के मार्फत दो मजदूर काम कर रहे थे। इसका ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। घायल मजदूरों को परिजनों द्वारा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक द्वारा जब काफी देर तक इलाज नहीं किया गया तो वे बिफर गए और हंगामा करने लगे। परिजनों द्वारा मामले की शिकायत नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला से की गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकों को उपचार करने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी और इमरजेंसी वार्ड से चले गए। बाद में हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में मीडिया कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर चिकित्सकों से उनका पक्ष जानना चाहा पर दोनों चिकित्सक अपनी ड्यूटी छोड़कर कुछ भी बताने से मना करते हुए अस्पताल से चले गए।
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार ने किए जाने की शिकायत मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों ही चिकित्सकों से उपचार के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और इमरजेंसी ड्यूटी को छोड़कर चले गए। इस बारे में उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को अवगत करवा दिया है। सूचना पाकर एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल व सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाकर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार इमरजेंसी में ड्यूटी छोड़कर कोई चिकित्सक नहीं भाग सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें