फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोमवार को डीएसपी और एसडीएम कार्यालय का 10 बजे होगा घेराव

विज्ञापन
26 फोटो 3गांव हाट में सातवें दिन धरने पर बैठे किसान व  ग्रामीण। संवाद  
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। गांव हाट स्थित 33 केवी बिजली घर में 16 सितंबर की रात एडवोकेट प्रवीण कुमार बूरा के साथ मारपीट के मामले को लेकर चल रहा धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं के अलावा मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को धरना स्थल पर हुई कमेटी की बैठक में सोमवार को आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

इसके तहत विभिन्न जिलों से किसान, मजदूर और अन्य संगठनों के नेता सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां से सुबह 10 बजे नहर से पुराना बस स्टैंड होते हुए एसडीएम और डीएसपी कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दोनों कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
नवीन कुमार ने बताया कि हाल ही में धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी गौरव शर्मा के सामने किसान नेताओं ने अपनी मांगें रखी थीं। उन्होंने मामले में बताए जा रहे दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। एफआईआर में नामजद बिजली निगम के कर्मचारियों की जांच कराने और जांच में भूमिका सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वकील भी रखेंगे काम बंद
मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सफीदों बार एसोसिएशन और जींद बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को भी वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया है। सफीदों बार एसोसिएशन के प्रधान पुरुषोत्तम राणा ने कहा कि यदि मामले में समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें