फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में चार घंटे तक रुक-रुक हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अलेवा में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। जींद में नौ एमएम, पिल्लूखेड़ा में दस एमएम, जुलाना में पांच एमएम, उचाना व सफीदों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा, जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक जिले में कहीं अच्छी तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मौसम में उमस बढ़ने लगी। दोपहर तक बादल घने हो गए और इसके बाद बारिश शुरू हो गईं जो करीब चार घंटे तक रुक-रुक कर जारी रहीं। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि, बाहरी बस्तियों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं मानसून के एक्टिवेट होने के साथ धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है।

पानी निकालने के लिए लगानी पड़ी मशीनें
मानसून सीजन के दौरान शहर में मुख्य मार्गोंं पर कुछ स्थानों पर पानी का ठहराव हो जाता है। मानूसन सीजन यानि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आ रहे हैं। पूरा अमला जींद में डेरा डाले हुए है। बुधवार को सीएम नायब सैनी के आगमन को देखते हुए जलभराव वाले स्थानों पर पहले ही मशीनों को लगा दिया गया है ताकि सड़कों पर पानी का ठहराव न हो। मशीन लगतार एक्शन मोड में रहीं।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में मानसून एक्टिवेट हो चुका है। 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। धान रोपाई का अच्छा समय है। बाजरा बिजाई के लिए किसान कुछ इंतजार करें।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें