फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान सिंगर मासूम शर्मा पर हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ विवाद, मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 6 जुलाई 2026 की रात की है।
विज्ञापन

ब्राह्मणवास निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा की बेटी का विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य समारोह में मौजूद थे।
इसी दौरान उनके छोटे भाई मासूम शर्मा अपनी बहन प्रिया से मिलने कमरे में गए तो पास के कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन लोगों ने मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। एक पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया जिससे विवाद और बढ़ गया।
आरोपियों ने हथियार निकालकर हाथापाई शुरू कर दी। मासूम शर्मा वहां से जान बचाकर भागे लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया। इसके बाद विकास के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़ लिया। उन्होंने लक्ष्य शर्मा के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विकास ने आरोप लगाया कि कार्तिक नामक युवक ने मासूम शर्मा को तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी। कार्तिक ने यह भी कहा कि उसके संबंध किसी बड़े गैंग से हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें