19जेएनडी32: स्कूल की छत का जर्जर हालात में टूटा लेंटर। संवाद
नरवाना। डूमरखां कलां गांव के लड़कों के सरकारी स्कूल के भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। इसके कारण स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है। स्कूल के प्राइमरी विभाग के एक भवन की हालात पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
इस भवन का लेंटर टूट कर नीचे गिर रहा है। छत की तरफ देखा जाए तो लेंटर के अंदर डाला हुआ सरिया दिख रहा है। इससे विद्यार्थियों ओर शिक्षकों को खतरा बना हुआ है। स्कूल के प्राइमरी के एक भवन के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है। गनीमत रही कि इसमें किसी अध्यापक व किसी विद्यार्थी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। यदि ऐसे में बच्चे होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं अगर बात करें शौचालय सुविधा की तो पुराने शौचालय हैं। इनमें न कोई साफ-सफाई है और शौचालय में लगे वॉशबेशन व शीट टूटी पड़ी है। इसके कारण स्कूल प्रशासन ने उनको बंद कर रखा है। इन सब असुविधाओं को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने जर्जर हालात में पड़े भवन को पूरी तरह बंद किया है, ताकि यहां पर कोई हादसा नहीं हो। कक्षा छह से आठ के सभी बच्चों को दूसरे भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
स्कूल की ओर से विभाग को भवन की स्थिति से अवगत कराया गया है। इसमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को स्कूल में विजिट करके भवन के हालत व स्थिति देखने के लिए कहा गया है। इसके बाद भवन का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। स्कूल में जो भी कमियां हैं। इसके बारे में विभाग को लिखित में जानकारी देकर सुधार कराया जाएगा।
-राजबीर सिंह, कार्यकारी प्राचार्य
19जेएनडी32: स्कूल की छत का जर्जर हालात में टूटा लेंटर। संवाद