फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मजदूर और कारीगरों की हालत दयनीय : रमेशचंद्र

विज्ञापन
07जेएनडी24-सम्मेलन में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। भवन निर्माण कामगार यूनियन का सम्मेलन शुक्रवार को कस्बे की लेबर शेड के नीचे हुआ। इसकी अध्यक्षता सुभाष पांचाल और सुरेश करसोला ने संयुक्त रूप से की। संचालन गुलाब और दीनदयाल ने किया। सम्मेलन में जुलाना ब्लॉक के यूनियन की ग्राम स्तर की इकाईयों से 38 प्रतिनिधियों ने लिया भाग। सम्मेलन में 13 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सुभाष पांचाल को ब्लॉक प्रधान, गुलाब को ब्लॉक सचिव, दीनदयाल को खजांची, सुरेश करसोला व सुल्तान जांगड़ा को उपप्रधान, सुरेंद्र बुढ़ा खेड़ा लाठर और आनंद पौली को सहसचिव, दशरथ करेला और कुलदीप किलाजफरगढ़, रिंकू हथवाला, दलबीर, कश्मीर को कमेटी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

सीटू के राज्य कमेटी के नेता और भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उपप्रधान का. रमेशचंद्र ने कहा कि इस देश और प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले निर्माण मजदूरों, कारीगरों की हालात दयनीय है। संदीप जाजवान ने कहा कि सरकार जातीय और धार्मिक साम्प्रदायिक माहोल पैदा करके लोगो के वोट ठगती है। बाद में इसी जनता के खिलाफ काम करती है। जींद जिले की कॉपियां गलत तरीके से रद्द की गई हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च को श्रम मंत्री अनिल विज के कार्यालय अंबाला कैंट में रोष प्रदर्षन किया जाएगा। इस मौके पर का. सूरजभान, शमसेर, अजमेर, जगबीर, संत, प्रीति, रामभतेरी, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें