फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चेयरपर्सन का शहर में अस्पताल बनाने की मांग को समिति ने बताया जनहित के खिलाफ

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में नागरिक अस्पताल निर्माण को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 145वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर एडवोकेट सुधीर कुमार मीरपुर और राजेश कुमार लांबा बैठे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ढाकिया गांव से चौ. खेमचंद जांघू, कैप्टन रतन सिंह, चौ. दया किशन, सुखबीर, मुकेश व अजीत उपस्थित रहे।
धरने के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन देकर नागरिक अस्पताल को रेवाड़ी शहर में ही बनाने की मांग जनहित के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि यह मामला 2019 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के समय से लंबित है। मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 15 जून को रेवाड़ी दौरे के दौरान ट्रॉमा सेंटर को बाहर शिफ्ट करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने कहा कि भगवानपुर की जमीन पहले ही चिह्नित की जा चुकी है लेकिन राजनीतिक कारणों से प्रक्रिया रोक दी गई। अब जब 11 नवंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता प्रस्तावित है, ऐसे में चेयरपर्सन द्वारा गलत बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कदम शहर और गांव के भाईचारे को तोड़ने की साजिश है।
इस मौके पर एम्स संघर्ष समिति मनेठी के अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद, मनोज कुमार एडवोकेट, पूर्व ईओ अजय एडवोकेट, लोकेश एडवोकेट, पूर्व सरपंच सुदन सिंह, शीशपाल मीरपुर, गजराज सुनारिया व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें