फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनमोहक प्रस्तुतियों ने संस्कृति और युवा ऊर्जा के रंगों से किया सराबोर

विज्ञापन
मंच पर पहुंचे प्रतिभागी व गणमान्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के सौजन्य से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आठवां जोनल यूथ फेस्टिवल अनुगूंज का समापन हुआ। समापन समारोह में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और समाजसेवी अशोक सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस युवा महोत्सव में 21 महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 7 मंचों पर आयोजित 46 प्रतिस्पर्धात्मक एवं गैर-प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। नृत्य, संगीत, नाटक, साहित्य और ललित कला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को संस्कृति, सृजनशीलता और युवा ऊर्जा के रंगों से सराबोर कर दिया।
पूरे दिन चले सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया जिससे कॉलेज परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अनुगूंज जैसे युवा उत्सव विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का अमूल्य पाठ सिखाते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को अपनी संस्कृति, कला और भाषा से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास का माध्यम बनते हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी निर्णायकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुगूंज जैसे मंच विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। यह आयोजन हमारे कॉलेज की सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और एकजुटता का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें