फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगों से सरोबार होने लगा शहर, आज आज शाम 6.24 बजे होगा होलिका दहन

Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। गलियों में बच्चों ने रंग गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया है। होली की छुट्टियां शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। हुलियारों की टोलियां बन गई हैं। आज शाम 6.24 बजे होलिका दहन का शुभ मुर्हुत है। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण होली के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने भी इमरजेंसी में पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

होली पर शहर में वैसे तो कई सामाजिक संगठनों के लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, इसके बावजूद भी होली के खेल का असली मजा शहर की कालोनियों से लेकर गांव की गलियों में देखा जा सकता है। इस दिन हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आता है। रामराय गेट, शिव चौक, पटियाला चौक, जाट धर्मशाला के सामने हर कोई होली का लुत्फ उठाता है। यहां पर कड़ाहों में रंग भरकर राहगीरों के साथ होली मनाई जाती है। इसके अलावा घरों में मिठाई लाई जाती है तो कहीं घर पर महिलाएं खुद ही पकवान तैयार करती हैं।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने जिला पुलिस को त्योहार पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई क रने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें