फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस के सामने चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा

Tue, 15 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी25-प्रशिणार्थियों को नशा के प्रति जागरूक करते उपनिरीक्षक नरेश कुमार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने रोडवेज में चालक का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को नशा के प्रति जागरूक किया गया है। यह कार्यक्रम राज्य परिवहन जींद के इंचार्ज डीटीएस बलराज देशवाल, राजेंद्र चालक की मौजूदगी में किया गया। नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार, चालक प्रशिक्षक राजेश शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि आज समाज में बढ़ता ड्रग्स का प्रचलन एक बड़ी समस्या है। समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने स्तर पर ड्रग जैसी बुराई से समाज को बचाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति खुद व अपने परिवार को ड्रग से बचाकर रख लें तो यह समस्या ही नहीं रहेगी, कहीं न कहीं निरक्षरता, अज्ञान, गरीबी के कारण लोग अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन नहीं कर पा रहे। पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने कहा कि पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। इससे बचने के लिए युवाओं को जागरूक होने के साथ अपने आसपास के लोगों व परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा। साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। किसी के साथ फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर दोस्ती होने पर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं। दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। ऐसे में दोस्ती चाहे जितनी भी गहरी हो, अपने फोटो, वीडियो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें