फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टक्कर के बाद बाइक सवार को घसीटती ले गई कार

Sun, 02 Jun 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी22: घटनास्थल पर पड़ी कार व बाइक।  संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों-जींद मार्ग पर बुढ़ाखेड़ा गांव में कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक ढाठरथ गांव निवासी अनूप (35) घायल हो गया। गंभीर हालात में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद की ओर से कार पानीपत तो सफीदों की ओर से बाइक सवार जींद की तरफ जा रहा था। बुढ़ाखेड़ा गांव पहुंचते पर दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बाइक को घसीटती हुई सड़क के साइड में पड़े हुए ईंटों के ढेर के ऊपर ले गई। इस घटना में कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर घरों व आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों व बाइक चालक को संभाला।
बाइक सवार अनूप की टांगों व अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। लोगों ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल जींद भिजवाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ढाठरथ से किसी काम के लिए मुआना जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

01जेएनडी22: घटनास्थल पर पड़ी कार व बाइक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें